जगाधरी: हरियाणा से बांग्लादेशी और रोहिंग्या को निकालने के मुख्यमंत्री के बयान का कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने किया समर्थन
बुधवार को 3:00 बजे पत्रकार के द्वारा पूछे गए सवाल के ऊपर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अगर कोई भी अनऑथराइज्ड तरीके से कहीं रहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई बनती है। अगर आपके पड़ोस में भी कोई बिना अनुमति के आकर रहने लगे तो आप भी उसको लेकर आवाज उठाएंगे। अगर मुख्यमंत्री ने ऐसा कहां है तो वह उनका समर्थन करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ करवाई तो बनती है।