जगाधरी: सारण निवासी से विदेश भेजने के नाम पर ₹1,80,000 ठगे, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सतीश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात अशोक से हुई जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक लाख 80 हजार रुपए ले लिए न तो विदेश भेज रहा हे न ही पैसे दे रहा है। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर बुधवार को शाम 4:00 बजे चार लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।