जगाधरी: लघु सचिवालय पर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्क के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
बुधवार को शाम 4:00 बजे लघु सचिवालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए डीसी को ज्ञापन दे करके सरकार को संज्ञान लेने की मांग की। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्क कर्मचारियों का कहना है कि वह लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं मगर सरकार उनकी सुन नहीं रही है।सरकार बात भी मान लेती है मगर उनका पूरा नहीं करती जिस से कर्मचारियों को परेशानी होती है।