जगाधरी: सब्जी मंडी के सरकारी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान किया हासिल, यमुनानगर में हुआ स्वागत
भोपाल के अंदर नेशनल स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें गायन के साथ कल्चर प्रोग्राम का भी आवेदन किया गया। जिसमें यमुनानगर के सब्जी मंडी की सरकारी स्कूल की बच्चियों ने देश के अंदर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमें यमुनानगर पहुंचने पर उनका बुधवार को 2:00 बजे जोरदार स्वागत किया गया।