सोरांव: मऊआइमा इलाके के छपाही बाग में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर किया गया विशाल भंडारा
मऊआइमा के सुल्तानपुर खास छपाई बाग में 15 अप्रैल गुरुवार की शाम को श्रीमद् भागवत गीता कथा का समापन हुआ। इसके उपरांत शाम को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चला।इस विशाल भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। लोगों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और प्रशंसा भी की। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।