डुमरा: सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश, खराब प्रदर्शन पर अधिकारियों को फटकार
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव और लिंगानुपात में सुधार पर संतोष जताया गया, लेकिन कुछ प्रखंडों के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी भी व्यक्त की गई।