गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के हंसराज पहाड़ से निकलता है महंगे रत्न,जहां हर मानसून बदल जाती है लोगों की जिंदगी
गया स्थित हसरा गांव का हंसराज पर्वत मानसून में फिर चर्चा में है। ग्रामीणों का दावा है कि बारिश के बाद पहाड़ की मिट्टी के साथ चमकीले और कथित कीमती पत्थर बहकर आते हैं, जिनकी तलाश में लोग जुट जाते हैं।हर मानसून के दौरान इस पहाड़ की तलहटी और आसपास के खेतों में बारिश के पानी के साथ चमकीले और कीमती पत्थर बहकर आते हैं।