फुलेरा मु. सांभर: ग्रामीण SP आनंद शर्मा ने सांभर थाने का दौरा किया, क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध पर अंकुश के दिए निर्देश
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा आज सुबह करीब 10:00 सांभरलेक के दौरे पर रहे। पुलिस के जवानों ने एसपी को गार्ड आफ ऑनर दिया। एसपी आनन्द शर्मा ने स्वागत कक्ष, महिला डेस्क, हवालात, रिकॉर्ड रूम आदि का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने, क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और बदमाशो पर नजर बनाए रखने निर्देश दिए।