फुलेरा मु. सांभर: अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने शहीद स्मारक पर संविदा कर्मी मनीष सैनी को दी श्रद्धांजलि
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से बुधवार सुबह करीब 11 बजे संविदा कर्मी मनीष सैनी की आत्मा की शांति और संविदा कर्मिकों के शोषण के विरोध में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा और उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नियमित सरकारी कर्मचारी भी शामिल हुए।