फुलेरा मु. सांभर: जोबनेर के ज्वाला माता के दरबार में शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं का लगा तांता, जयकारों से गूंजा दरबार
शारदीय नवरात्र आज से शुरूआत हो गए हैं। इस बार हस्त नक्षत्र व इंद्र योग के साथ मां डोली पर सवार होकर आ रही हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में तड़के तीन बजे से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। वहीं जिले के तमाम माता के मंदिरों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर पुजारी की ओर से माता के दरबार को आकर्षक रंगीन लाइटों से सजाया गया।