फुलेरा मु. सांभर: ग्राम पंचायत आसलपुर में बीती रात गणेश वंदना के साथ आदर्श रामलीला मंडल ने रामलीला का किया शुभारंभ
जिले की ग्राम पंचायत आसलपुर में आदर्श रामलीला मंडल की ओर से बीती रात करीब 9:00 बजे से गणेश वंदना के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया। विजयदशमी तक चलने वाली इस रामलीला में स्थानीय कलाकारों के द्वारा अभिनय किया जाएगा। वही ग्राम पंचायत आसलपुर सरपंच सरला कुमावत ने रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। रामलीला मंडल कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।