फुलेरा मु. सांभर: किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस ने मजबूरी का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
किशनगढ़ रेनवाल थाना इलाके में एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में आज सफलता हासिल हुई है। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को एक महिला ने थाने में पेश होकर मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने सुरेश कुमार बावरिया पुत्र बनवारी लाल बावरिया को गिरफ्तार किया है।