फुलेरा मु. सांभर: सामोद रोड पर कार व बाइक में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
सामोद रोड पर दोपहर में कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में बाइक के दो टुकड़े हो गए और कार सड़क से करीब 50 फीट दूर जाकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान मौके पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए।