आबू रोड: रेवदर विधायक ने चनार ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, सड़कों के प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश
रेवदर विधायक ने आबूरोड ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विधायक ने महीखेड़ा क्षेत्र में संपर्क सड़क से तोड़ाफली, संपर्क सड़क से चौहानों की फली तथा चनार में निर्माणाधीन सड़कों का अवलोकन किया।