सादात रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को हुई दुर्घटना में बापू इंटर कॉलेज की छात्रा पायल राजभर की मौत पर शोक प्रकट करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने शुक्रवार को पठन-पाठन स्थगित कर विद्यालय बंद रखा। प्रबंधक सुशील सिंह और प्रधानाचार्य उदयभान सिंह के साथ शिक्षक और विद्यालयकर्मी शुक्रवार मृतका के पिता नंदू राजभर के घर गए और उन्हें आर्थिक सहयोग राशि सौंपकर घटना पर दुःख जताया।