अमरिया: अमरिया नहर से निकलकर दुकानों के पास पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
अमरिया क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीती देर रात ड्यूनी डैम मार्ग पर कैंचू टांडा गांव के पास नहर से निकलकर एक मगरमच्छ नहर किनारे बनी दुकानों के पास आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। मगरमच्छ को देखते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी।