आंवला: आंवला में सड़क हादसे में नाबालिग समेत तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Aonla, Bareilly | Sep 10, 2026 आंवला में बुधवार देर रात करीब 8 बजे एक सड़क हादसा हो गया। कचूरदांडी और अख्तर नगर के बीच टहल रही एक नाबालिग लड़की को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नाबालिग लड़की ममता और बाइक सवार चंद्रपाल व प्रेमपाल घायल हो गए।