सहजनवा: पाली ब्लॉक के भरपही गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची की मौत, आम के पेड़ के नीचे खड़े 3 बच्चों पर गिरी बिजली, 2 झुलसे
गोरखपुर के सहजनवां तहसील पाली ब्लॉक के भरपही गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य बच्चे भी झुलस गए। मृतक की पहचान खुशबू (12 वर्ष) पुत्री फेकू के रूप में हुई है। झुलसे हुए बच्चों में अजय (7 वर्ष) और ज्योति (10 वर्ष) शामिल हैं। ये दोनों सागर के बच्चे हैं। घटना रविवार सुबह की है।