सूरत के व्यापारी रामस्वरूप द्वारा बोनस वितरण के वायरल वीडियो की कहानी #rajsamandnews
यह कहानी है राजस्थान के नागौर जिले के पांचौड़ी गांव के रामस्वरूप मूंड की, जो काम की तलाश में गुजरात के सूरत पहुंचे और वहां कपड़े का कारोबार शुरू किया। संघर्ष के दिन देखे, कर्ज का बोझ भी उठाया, लेकिन मेहनत और हौसले से अपना कारोबार खड़ा कर लिया। इस दीपावली उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। रामस्वरूप मूंड ने अपने करीब 20 कर्मचारियों को परिवार की तरह एक साथ बुलाया और कहा कि आप लोगों के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। आज मेरा कारोबार जिस मुकाम पर है, उसमें आप सभी की मेहनत और भरोसे का सबसे बड़ा योगदान है।
Diwali
Deepawali 2026
दीपावली बोनस
Bonas video viral
Gujrat news
Surat news
Nathdwara, Rajsamand | Nov 9, 2026