उसरवास में मिली युवक की लाश, मौत के कारण नहीं स्पष्ट #rajsamandnews
राजसंद जिले में खमनोर थाना क्षेत्र के उसरवास में बल्लो की भागल के बीड़ में युवक का शव मिला। सूचना पर खमनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खमनोर अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि शव करीब छह सात दिन पुराना बताया जा रहा है। बाद में शव की पहचान शिशोदा खुर्द निवासी देवेंद्र उर्फ लाला (26) पुत्र भैरूलाल गमेती के रूप में हुई। एएसआई ओमसिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं चाही। इस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
Rajsamandnews
Rajsamandpolice
Khamnorpolice
Crimenews
Jaivardhannews