🚨 उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर | सहारनपुर
गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो पुलिसकर्मियों को उम्रकैद!
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के देवबंद से एक बेहद गंभीर और चर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 11 साल पुराने मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजमोहन यादव और एसएसआई वेदपाल सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
मामला 6 अगस्त 2015 का है। बताया जाता है कि ढाई महीने की गर्भवती महिला अपने पति को छुड़ाने की गुहार लेकर देवबंद कोतवाली पहुंची थी। महिला का आरोप था कि उस दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी बृजमोहन यादव और एसएसआई वेदपाल सिंह ने सरकारी आवास में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
महिला के पति को भी कथित तौर पर फर्जी मुकदमे में जेल भेजा गया था। मामले की जांच के दौरान CB-CID से क्लीन चिट मिलने के बावजूद पीड़िता ने हार नहीं मानी और न्याय के लिए करीब 11 वर्षों तक कानूनी लड़ाई जारी रखी।
आखिरकार अदालत ने दोनों पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
यह मामला पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही और पीड़ितों को न्याय मिलने की प्रक्रिया पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
📍 स्थान: देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
📰 City News 24 Live
ग्राउंड रिपोर्ट | पत्रकार रितेश पासी, हरदोई
बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like 👍 Share ↗️ Follow और Comment जरूर करें।
#CityNews24Live #SaharanpurNews #Deoband #UPNews #Justice #CrimeNews #उत्तरप्रदेश #सहारनपुर #न्याय
Hardoi, Hardoi | Nov 7, 2026