आबू रोड: आबूरोड के चेक पोस्ट क्षेत्र में नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी वाहनों से बढ़ी परेशानी, राहगीरों ने उठाए सवाल
आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट इलाके के आसपास और अंबाजी मार्ग पर सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन में खड़े बड़े वाहनों के कारण आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ब्रिज के नीचे और मुख्य मार्गों के किनारे आए दिन ट्रेलर, ट्रक और अन्य भारी वाहन खड़े रहते हैं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।