🚨 मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार
मेरठ। थाना मेडिकल पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले ₹25 हजार के इनामी व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त हर्ष स्याल को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर की रात बीएनजी कट पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष स्याल पुत्र मनोज निवासी ग्राम स्याल, थाना भावनपुर, मेरठ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर वि�
Parliament Street, New Delhi | Nov 13, 2026