खरखौदा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का किया खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मेरठ। थाना खरखौदा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों विकास और जयकुमार उर्फ जोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
#मेरठ #खरखौदा_पुलिस #बाइक_चोरी #दो_आरोपी_गिरफ्तार #पुलिस_कार्रवाई MeerutPolice BulandVani