Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image

मुजफ्फरपुर के नये जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने लिया प्रभार विकास, जनकल्याण की योजनाओं को जनमानस तक पहुँचाने, शिक्षा, स्वास्थ्य मे गुणात्मक सुधार लाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की ~~~~~~~~~~~~~~~~~ मुजफ्फरपुर 22 जून, 2026 नव पदस्थापित जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सोमवार पूर्वाह्न समाहरणालय पहुंचकर जिले के नये जिलाधिकारी के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन से प्रभार लिया। पदभार ग्रहण के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं और नये जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। प्रभार ग्रहण के बाद आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें अपने-अपने विभागों के कार्यों और दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से मिले, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ कार्य करें। मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती जिलाधिकारी द्वारा जिले में कई महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य किये गये हैं। उन कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी तथा सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि कानून का राज कायम रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से एईएस एवं जेई जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति प्रशासन की सजगता बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AES/JE की नियमित समीक्षा और निगरानी जारी रहेगी तथा मरीजों को त्वरित, सुगम और प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी ‘जीरो डेथ’ के लक्ष्य को कायम रखने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करेंगे। पदभार ग्रहण के उपरांत जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने प्रमंडलीय आयुक्त तिरहुत श्री गिरिवर दयाल सिंह से भी औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई तथा जिले के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं, प्रभार सौंपने के बाद निवर्तमान जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने लगभग दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जिले में लोकतंत्र के दो महत्वपूर्ण पर्व—लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव—शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराये गये। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ संपादित किया, जिसकी व्यापक सराहना हुई। उन्होंने कहा कि इस अवधि में जिले ने बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा का भी सफलतापूर्वक सामना किया। माननीय जनप्रतिनिधियों, सम्मानित आम जनता के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए गए, जिससे प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सकी। निवर्तमान जिलाधिकारी ने जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि पारु औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए लगभग 700 एकड़ भूमि अधिग्रहण की महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। यह परियोजना आने वाले समय में जिले के औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बहुप्रतीक्षित चंदवारा पुल परियोजना की प्रगति का भी जिक्र किया। श्री सेन ने बताया कि पुल के एप्रोच पथ का निर्माण कराया गया है तथा दूसरे चरण के अंतर्गत फेज दो के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है। इसके अतिरिक्त पारु क्षेत्र में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा पुल निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अपने कार्यकाल को याद करते हुए श्री सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि जिले में विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों के सफल क्रियान्वयन में आम जनता, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने सभी के सहयोग, विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर की जनता का स्नेह और सहयोग उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Muzaffarpur, Bihar | Jun 22, 2026

MORE NEWS

🚨 24 जून को 17 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट 🚨

मुजफ्फरपुर में 24 जून को आयोजित होने वाली विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर 10,854 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, लाइव मॉनिटरिंग, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ता टीम की तैनाती की गई है।

अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक रिपोर्ट करना होगा, जबकि सुबह 9 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कदाचार, अफवाह फैलाने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी 24 जून को सुबह 7 बजे से सक्रिय रहेगा।

#Muzaffarpur #BiharPoliceRecruitment #SpecialBranchExam #TirhutNow

🚨 24 जून को 17 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट 🚨 मुजफ्फरपुर में 24 जून को आयोजित होने वाली विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर 10,854 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, लाइव मॉनिटरिंग, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ता टीम की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक रिपोर्ट करना होगा, जबकि सुबह 9 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कदाचार, अफवाह फैलाने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी 24 जून को सुबह 7 बजे से सक्रिय रहेगा। #Muzaffarpur #BiharPoliceRecruitment #SpecialBranchExam #TirhutNow

Musahri, Muzaffarpur | Jun 22, 2026

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 182.79 लीटर विदेशी शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, कार और 2 बाइक जब्त

#MuzaffarpurPolice #LiquorSmuggling
#Ahiyapur #TirhutNow

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 182.79 लीटर विदेशी शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, कार और 2 बाइक जब्त #MuzaffarpurPolice #LiquorSmuggling #Ahiyapur #TirhutNow

Musahri, Muzaffarpur | Jun 22, 2026

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सभी थानाध्यक्षों और अंचल अधिकारियों को ताजिया जुलूस के रूट का सत्यापन करने तथा 23 जून तक शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर निकायों को साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और उपद्रव करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। शराब सेवन, बिक्री और परिवहन पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

#Muzaffarpur #Muharram2026 #KumarGaurav

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सभी थानाध्यक्षों और अंचल अधिकारियों को ताजिया जुलूस के रूट का सत्यापन करने तथा 23 जून तक शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर निकायों को साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और उपद्रव करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। शराब सेवन, बिक्री और परिवहन पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। #Muzaffarpur #Muharram2026 #KumarGaurav

Musahri, Muzaffarpur | Jun 22, 2026

AES/JE की रोकथाम, इलाज एवं जागरूकता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जिलाधिकारी ने की बैठक
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मुजफ्फरपुर 
22 जून, 2026

जिले में एईएस/जेई की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में  है।  इस बाबत जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समाहरणालय मे बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिया।
बैठक में सभी अधिकारियों को अलर्ट एवं केयरफुल रहने के साथ-साथ मिशन मोड में सक्रिय एवं तत्पर होकर कार्य करने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य विभाग का दायित्व नहीं है, बल्कि सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा ताकि एक भी बच्चा इस बीमारी की चपेट में न आए।

वाहन टैगिंग और एम्बुलेंस व्यवस्था सुदृढ़
----------------------
मरीजों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी 373 पंचायतों में कुल 2575 वाहनों की प्रखंडवार/ पंचायतवार टैगिंग कर दी गई है ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सरकारी खर्चे से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक मरीज को त्वरित एवं सहज रूप में पहुंचाने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध हो सके।   इन वाहनों का भुगतान सरकारी दर के अनुसार दूरी के हिसाब से ₹400 से ₹1000 तक किया जाएगा।
इसके अलावा जिले में वर्तमान में कुल 67 एम्बुलेंस कार्यरत हैं, जिन्हें पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रखंडवार और पंचायतवार टैग किए गए वाहनों की सूची संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क कर मरीजों को बिना  देर किये निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके।

बच्चों पर विशेष निगरानी, घर-घर सर्वे
---------------------------
एईएस का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों पर पड़ता है, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर 0 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। घर-घर सर्वे के माध्यम से पूरे जिले में इस आयु वर्ग के कुल 11,32,513 बच्चों का डेटा तैयार किया गया है। इनमें से 3051 बच्चों को चिन्हित कर विशेष निगरानी की जा  रही है।
 जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन सुनिश्चित कर अलर्ट रखें।   जिले में अब तक 25,368 अधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पंचायत स्तर पर भी कर्मियों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करें और नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करें।

35 मामले रिपोर्टेंड, मुजफ्फरपुर के 20 मामले, सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
--------------------
बैठक में एईएस के मामलों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक कुल 35 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20 मामले मुजफ्फरपुर जिले के हैं। अन्य मामलों में पूर्वी चंपारण के 4, सीतामढ़ी के दो, शिवहर के पांच, पश्चिम चंपारण के एक, सारण के एक, गोपालगंज के एक और समस्तीपुर के एक  मामला शामिल है। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों का समुचित इलाज किया गया और उन्हें स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
उन्होंने  किसी भी नये मामले की सूचना तुरंत देने और मरीज को बिना देरी के उचित उपचार उपलब्ध कराने को कहा।

कंट्रोल रूम और त्वरित सहायता की सुदृढ़ व्यवस्था
---------------------
मरीजों और उनके परिजनों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। सदर अस्पताल, एसकेएमसीएच और आपातकालीन संचालन केंद्र में कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील हैं। इसके साथ ही प्रत्येक प्रखंड में भी कंट्रोल रूम गठित किए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को तुरंत सहायता मिल सके।
सदर अस्पताल का नियंत्रण कक्ष
0621-2266055
0621-2266056

SKMCH
0621-2233868

आपातकालीन संचालन केंद्र का नियंत्रण कक्ष
0621-2212007

जागरूकता अभियान अनवरत जारी
-------------------------
जिलाधिकारी ने कहा कि एईएस से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है। संध्या चौपाल, प्रभात फेरी, घर-घर भ्रमण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक 1 लाख हैंडबिल और 200 स्टीकर का वितरण किया जा चुका है।
सप्ताहवार कार्यक्रम के तहत सोमवार और गुरुवार को प्रभात फेरी, मंगलवार को महादलित टोले में गृह भ्रमण, बुधवार और शुक्रवार को वीएचएसएनडी के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, तथा शनिवार को संध्या चौपाल आयोजित की जा रही है। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी एवं स्कूली बच्चों के माध्यम से भी जन-जागरूकता अभियान को गति दी जा रही है।बैठक मे अवगत कराया गया कि सभी 373 पंचायतों में अधिकारियों की तैनाती कर हर शनिवार को संध्या चौपाल आयोजित किया जा रहा है।  जन-जागरूकता एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए गांव-गांव तक सही जानकारी पहुंचाई जा सकती है। 

एहतियाती उपायों एवं सावधानी के बारे मे किया जा रहा जागरूक
~~~~~~~~~~~~~~~
एईएस से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।  अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि बच्चों को खाली पेट न सुलाएं, उन्हें पर्याप्त पोषण दें और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
State Health Society, Bihar 
Bihar Health Department 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

AES/JE की रोकथाम, इलाज एवं जागरूकता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जिलाधिकारी ने की बैठक ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ मुजफ्फरपुर 22 जून, 2026 जिले में एईएस/जेई की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इस बाबत जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समाहरणालय मे बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में सभी अधिकारियों को अलर्ट एवं केयरफुल रहने के साथ-साथ मिशन मोड में सक्रिय एवं तत्पर होकर कार्य करने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य विभाग का दायित्व नहीं है, बल्कि सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा ताकि एक भी बच्चा इस बीमारी की चपेट में न आए। वाहन टैगिंग और एम्बुलेंस व्यवस्था सुदृढ़ ---------------------- मरीजों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी 373 पंचायतों में कुल 2575 वाहनों की प्रखंडवार/ पंचायतवार टैगिंग कर दी गई है ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सरकारी खर्चे से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक मरीज को त्वरित एवं सहज रूप में पहुंचाने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध हो सके। इन वाहनों का भुगतान सरकारी दर के अनुसार दूरी के हिसाब से ₹400 से ₹1000 तक किया जाएगा। इसके अलावा जिले में वर्तमान में कुल 67 एम्बुलेंस कार्यरत हैं, जिन्हें पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रखंडवार और पंचायतवार टैग किए गए वाहनों की सूची संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क कर मरीजों को बिना देर किये निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके। बच्चों पर विशेष निगरानी, घर-घर सर्वे --------------------------- एईएस का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों पर पड़ता है, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर 0 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। घर-घर सर्वे के माध्यम से पूरे जिले में इस आयु वर्ग के कुल 11,32,513 बच्चों का डेटा तैयार किया गया है। इनमें से 3051 बच्चों को चिन्हित कर विशेष निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन सुनिश्चित कर अलर्ट रखें। जिले में अब तक 25,368 अधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पंचायत स्तर पर भी कर्मियों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करें और नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करें। 35 मामले रिपोर्टेंड, मुजफ्फरपुर के 20 मामले, सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे -------------------- बैठक में एईएस के मामलों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक कुल 35 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20 मामले मुजफ्फरपुर जिले के हैं। अन्य मामलों में पूर्वी चंपारण के 4, सीतामढ़ी के दो, शिवहर के पांच, पश्चिम चंपारण के एक, सारण के एक, गोपालगंज के एक और समस्तीपुर के एक मामला शामिल है। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों का समुचित इलाज किया गया और उन्हें स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने किसी भी नये मामले की सूचना तुरंत देने और मरीज को बिना देरी के उचित उपचार उपलब्ध कराने को कहा। कंट्रोल रूम और त्वरित सहायता की सुदृढ़ व्यवस्था --------------------- मरीजों और उनके परिजनों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। सदर अस्पताल, एसकेएमसीएच और आपातकालीन संचालन केंद्र में कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील हैं। इसके साथ ही प्रत्येक प्रखंड में भी कंट्रोल रूम गठित किए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को तुरंत सहायता मिल सके। सदर अस्पताल का नियंत्रण कक्ष 0621-2266055 0621-2266056 SKMCH 0621-2233868 आपातकालीन संचालन केंद्र का नियंत्रण कक्ष 0621-2212007 जागरूकता अभियान अनवरत जारी ------------------------- जिलाधिकारी ने कहा कि एईएस से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है। संध्या चौपाल, प्रभात फेरी, घर-घर भ्रमण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक 1 लाख हैंडबिल और 200 स्टीकर का वितरण किया जा चुका है। सप्ताहवार कार्यक्रम के तहत सोमवार और गुरुवार को प्रभात फेरी, मंगलवार को महादलित टोले में गृह भ्रमण, बुधवार और शुक्रवार को वीएचएसएनडी के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, तथा शनिवार को संध्या चौपाल आयोजित की जा रही है। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी एवं स्कूली बच्चों के माध्यम से भी जन-जागरूकता अभियान को गति दी जा रही है।बैठक मे अवगत कराया गया कि सभी 373 पंचायतों में अधिकारियों की तैनाती कर हर शनिवार को संध्या चौपाल आयोजित किया जा रहा है। जन-जागरूकता एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए गांव-गांव तक सही जानकारी पहुंचाई जा सकती है। एहतियाती उपायों एवं सावधानी के बारे मे किया जा रहा जागरूक ~~~~~~~~~~~~~~~ एईएस से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है। अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि बच्चों को खाली पेट न सुलाएं, उन्हें पर्याप्त पोषण दें और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। State Health Society, Bihar Bihar Health Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Muzaffarpur, Bihar | Jun 22, 2026