🚨 24 जून को 17 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट 🚨
मुजफ्फरपुर में 24 जून को आयोजित होने वाली विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर 10,854 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, लाइव मॉनिटरिंग, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ता टीम की तैनाती की गई है।
अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक रिपोर्ट करना होगा, जबकि सुबह 9 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कदाचार, अफवाह फैलाने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी 24 जून को सुबह 7 बजे से सक्रिय रहेगा।
#Muzaffarpur #BiharPoliceRecruitment #SpecialBranchExam #TirhutNow