Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
dprosaran
Previous slide
Next slide
Patna, Bihar
| Oct 16, 2026
MORE NEWS
दुर्गा पूजा को लेकर एसडीओ समस्तीपुर श्री राकेश कुमार ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा... समस्तीपुर। दिनांक- 16.10.2026। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर श्री राकेश कुमार ने नगर आयुक्त एवं ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी के साथ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने का निर्देश दिया गया। एसडीओ श्री राकेश कुमार ने पूजा पंडालों में प्रवेश एवं निकास मार्गों को सुचारु रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना आवश्यक है। प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि वे दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। #दुर्गापूजा #DurgaPuja2026 #समस्तीपुर #सुरक्षाव्यवस्था #यातायातव्यवस्था #विधिव्यवस्था #प्रशासनिकनिरीक्षण #समस्तीपुरप्रशासन #CMSamrat #samratchoudhary #bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 16, 2026
मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र के सीताकुंड धाम पर हो रहा है भव्य दुर्गापूजा। पूजा कमिटी ने की बैठक आमजनों से पूजा में शांति बनाए रखने की अपील। पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन...!!! #MotihariNews #SitakundDham #DurgaPuja2026 #PipraPoliceStation #Todays24crimeNews
Patna Rural, Patna | Oct 16, 2026
❤️ रोशनी से सजा अपना पटना, खूबसूरती ऐसी कि नज़रें ठहर जाएँ! 😍 #durgapujareels #durgapujapatna #dussheraspecial #lightshow #decoration @nowpatna
Patna Rural, Patna | Oct 16, 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं की हुई सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश... समस्तीपुर, 16 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से जाँच करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराएँ। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिन मामलों में स्थलीय जाँच की आवश्यकता है, उनमें संबंधित पदाधिकारी स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जाँच करें तथा स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराएँ। साथ ही, जिन मामलों का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उनका निष्पादन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन संवाद का उद्देश्य आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, समस्याओं को समझना तथा उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। सभी पदाधिकारी जनहित से जुड़े मामलों के प्रति संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। जिला प्रशासन, समस्तीपुर आम नागरिकों से अपील करता है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से उनकी समस्याओं का नियमानुसार निष्पादन किया जा सके। #जनसंवाद #जिलाधिकारी #रोशनकुशवाहा #जिलाप्रशासन #जनशिकायत #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration, Samastipur
Patna, Bihar | Oct 16, 2026
आज दिनांक -16 अक्टूबर 2026। को आगामी दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को ताजपुर में जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के माध्यम से शहर में विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने कई पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आगामी पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। जिला प्रशासन की इस पहल से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन की सक्रियता से शहरवासियों में विश्वास एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। जिला प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के सभी प्रमुख अवसरों पर शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है। #दुर्गापूजा #फ्लैगमार्च #समस्तीपुरप्रशासन #विधिव्यवस्था #सुरक्षाव्यवस्था #यातायातव्यवस्था #शांतिपूर्णदुर्गापूजा #दुर्गापूजा2026 #samratchoudhary #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 16, 2026
#FestivalSecurity #DurgaPuja2026 #LawAndOrder #DistrictAdministration #Samastipur #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 16, 2026
दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.10.2026 को जिला मुख्यालय सासाराम स्थित मल्टीपर्पस हॉल में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिसमें सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, अग्निशमन व्यवस्था, विसर्जन स्थलों की सुरक्षा तथा आमजन की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सजगता, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर पूजा-पंडालों, विसर्जन स्थलों, विसर्जन मार्गों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों का भौतिक सत्यापन करें तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं सतत अनुश्रवण करने तथा बिना सक्षम अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिए गए। पूजा-पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली को क्रियाशील रखने, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आवश्यकतानुसार चेकपोस्ट स्थापित करने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, बाइकर्स की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने पूजा-पंडालों एवं विसर्जन के दौरान शांति समिति के सदस्यों को सक्रिय रखने तथा प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की टैगिंग सटीक रूप से करने तथा संबंधित पंजी का संधारण सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को भीड़ नियंत्रण एवं यातायात संचालन के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया की सतत निगरानी करने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली सामग्री के प्रसार पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिए गए। किसी भी अफवाह अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार ड्रोन के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। बताया गया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा पूजा-पंडालों के आसपास पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा सभी जुलूसों के लिए वैध लाइसेंस अनिवार्य होने की बात कही गई। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार वन-वे, टू-वे एवं डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी। इसकी सूचना मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को दी जाएगी। साथ ही, पूजा-पंडालों के आकार के अनुरूप पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग तथा आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए बालू एवं पानी से भरे ड्रम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पूजा समिति के सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। आमजन की सुविधा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06184-226072 एवं 06184-226093 हैं। जिले के नागरिक किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आवश्यक जानकारी इन नंबरों पर दे सकते हैं। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त, रोहतास सुश्री आकांक्षा आनंद रहेंगी। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए करीब 500 दंडाधिकारी एवं 500 पुलिस पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। पालीवार गश्ती दल लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। वहीं, जिले में विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास रहेंगे। त्योहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन, रोहतास को सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पतालों एवं प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध रखने का निर्देश दिए गए। साथ ही, एंबुलेंस, आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं एवं चिकित्सकों की समुचित प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग को विसर्जन मार्गों पर जर्जर एवं लटकते तारों, नंगे तारों तथा झुके या टेढ़े विद्युत पोलों को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। #IPRD #Durgapuja #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat
Patna, Bihar | Oct 16, 2026
मधेपुरा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई प्रिंस यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक प्रिंस यादव, घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र थे। जानकारी के मुताबिक, प्रिंस यादव घर से मधेपुरा विश्वविद्यालय जा रहे थे, तभी साहूगढ़ नहर से करीब 200 मीटर पश्चिम अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही विधायक प्रो. चंद्रशेखर सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Patna Rural, Patna | Oct 16, 2026