तोकापाल: जल अर्पण से जल संरक्षण का संदेश, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुगनपाल में हर घर जल योजना का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दुगनपाल में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में शामिल होकर जल संरक्षण और पेयजल प्रबंधन का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।