मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 33 स्थित सत्यदेव बाबू छठ घाट का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी उपस्थित थे।
यहां पर छठ घाट का रंग रोगन एवं छठ की थीम आधारित पेंटिंग्स का कार्य किया जा रहा था।घाट की सफाई कराई जा चुकी थी। अधिकारी गण द्वारा पूरे रास्ते की साफ सफाई कराने सहित घाट घाट परिसर को स्वच्छ रखने और लाइटिंग की व्यवस्था करा देने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Motihari Police
East Champaran, Bihar | Nov 10, 2026