उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने ओपीडी, प्रसूति कक्ष, महिला वार्ड, टीकाकरण कक्ष और दवा वितरण काउंटर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महिला मरीजों से बातचीत कर उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली, जिस पर अधिकांश मरीजों ने संतोष जताया।