हरिद्वार: बहादराबाद स्थित होटल में शादी समारोह के दौरान वर और वधु पक्ष के बीच हुई मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद
हरिद्वार के बहादराबाद स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान वरऔर वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से आई बारात में शामिल लोगों की स्वागत के दौरान कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट