हरिद्वार: पुष्प विसर्जित कर रहा युवक गंगनहर में गिरा, रानीपुर झाल की घटना, युवक का नहीं चला पता
रानीपुर झाल पर गंगनहर में पुष्प विसर्जित कर रहा युवक गंगनहर में गिर गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक प्रियांशु अम्बुवाला का निवासी है। मौके पर पहुंची जल पुलिस की टीम ने मोटरबोट की मदद से गंगनहर में सर्च अभियान चलाया लेकिन मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि बुधवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।