कोटड़ी: हाजीवास में धूमधाम से मनाया गया खेखरा पर्व, सजे-धजे बैलों की हुई पूजा-अर्चना
Kotri, Bhilwara | Nov 10, 2026 हाजीवास में धूमधाम से मनाया खेखरा पर्व, सजे-धजे बैलों की हुई पूजा-अर्चना कोटडी क्षेत्र के हाजीवास गांव में दीपावली के दूसरे दिन पारंपरिक खेखरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बैलों को नहलाकर उनके सींगों पर रंग लगाया तथा घुंघरू, गुब्बारों और रंग-बिरंगे सजावटी सामान से शृंगार किया।