ढीमरखेड़ा: पिड़रई की बेटियों का कमाल: 10वीं में लहराया सफलता का परचम, ढीमरखेड़ा ब्लॉक हुआ गौरवान्वित
सलता की गूंज के बीच कटनी जिले की ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम पिड़रई से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है शासकीय हाई स्कूल पिड़रई की दो होनहार छात्राओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है