पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो लोगों को पकड़ा, पूछताछ जारी
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई जारी है। एसपी शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में पहाड़ी थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है।पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है। मंगलवार शाम 7 बजे मिली सूचना।