गुना: राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को, एसपी कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की
Guna, Guna | Apr 24, 2026 गुना में 26 अप्रैल को राज्य सेवा और राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा होगी। 24 अप्रैल शाम को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर केके कन्याल, एसपी हितिका वासल ने बैठक में सभी तैयारियां पूर्व से करने के आदेश दिए। 5 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में गुना में होने वाली मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग सेवानिवृत आईएएस अधिकारी शेखर वर्मा को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।