कोंडागांव: कोंडागांव नगर पालिका को ₹3 करोड़ के विकास कार्यों की मिली मंजूरी, सभी वार्डों को दी जाएगी प्राथमिकता: दिनेश डे, CMO
कोंडागांव मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने बुधवार 25 सितंबर की शाम 4 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोंडागांव नगर पालिका को 3 करोड रुपए के विकास कार्यों की मंजूरी मिल गई है। जिसके तहत नगर के सभी वार्डों में प्राथमिकता के साथ निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में सामुदायिक भवन निर्माण, सड़क निर्माण, नाली निर्माण आदि शामिल है।