कोंडागांव: कोण्डागांव पुलिस ने गिरोला में धान खरीदी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
गिरोला के धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने के मुख्य आरोपी समिति प्रबंधक संतोष साहू को मदनपुर थाना, तखतपुर, जिला मुंगेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन यह कार्रवाई की गई। संतोष साहू पर 706.90 क्विंटल धान की कीमत 13,95,380.20 रुपये का गबन करने का आरोप है। आज 3 बजे संतोष साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।