कोंडागांव: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बीएमओ केशकाल पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, 30 सितंबर को बीएमओ कार्यालय का करेंगे घेराव
छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने केशकाल बीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी संघ का आरोप है कि खंड चिकित्सा अधिकारी और उनके अधीनस्थ कर्मचारी ग्रामीण स्तर पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं।स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 30 सितंबर को खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय केशकाल का घेराव करने की चेतावनी दी है।