कोंडागांव: कोंडागांव भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
आज 25 सितंबर बुधवार को कोंडागांव जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। वहीं कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय अटल सदन में बुधवार की सुबह 11 बजे भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण किया। इस अवसर पर कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मौजूद रही।