कोंडागांव: नारंगी नदी में डूबे युवक की तलाश हुई पूरी, रेस्क्यू टीम ने 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव किया बरामद
कोंडागांव के नारंगी नदी के तट पर पिकनिक मनाने के दौरान नदी के गहरे पानी में डूबे युवक की तलाश का सिलसिला 24 घंटों के बाद खत्म हुआ है। नगर सेना की टीम ने युवक के शव को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम डोंगरीपारा निवासी रोहन देवांगन नारंगी नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया था। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।