कोंडागांव: प्राकृतिक आपदा पीड़ित वारिसों को ₹8 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी, कोंडागांव कलेक्टर ने दिए निर्देश
बुधवार की मिली जानकारी अनुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 02 प्रकरणों में वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। जिसमे ग्राम सिंगनपुर निवासी अरूण कुमार मण्डावी की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर और ग्राम गम्हरी निवासी दशरू राम की नाला के पानी में डूबने से मृत्यु हुई है।