मिहींपुरवा: महतौपुरवा में अज्ञात कारणों के चलते एक घर में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख
जिले के ग्राम पंचायत नेवादापूरे कस्वाती का मजरा महतौपुरवा निवासी राजू यादव पुत्र जमींदार का फूस का मकान में मंगलवार की सुबह करीब 10:30 पर अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर के सभी लोग खेत में धान की फसल काटने गए थे। आस पास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया गया सूचना राजस्व विभाग को दे दिया गया है।