लखीसराय: लखीसराय-बड़हिया रेलखंड के डुमरी हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, कराया गया पोस्टमार्टम
लखीसराय बड़हिया रेलखंड के डुमरी हाल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी सूचना पाते ही रेल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम हेतु गुरुवार की पूर्वाह्न एक 11:44 पर सदर अस्पताल लाया गया ।मृतक की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के चुहरचक निवासी दिलीप झा के पुत्र निलेश कुमार झा के रूप में की गई।