लखीसराय: कसवा गांव के पत्रकार की सड़क हादसे में मौत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
कसवा गांव के रहने वाले एक हिंदी दैनिक के पत्रकार 45 वर्षीय सुप्रिय सुमन की बुधवार की तड़के लखीसराय के बालगुदर गांव टोल प्लाजा के समय सड़क हादसे में मौत हो गई. यहां कार की ट्रक से टक्कर हो गई. पत्रकार सुप्रिय सुमन कार पर सवार थे. बुधवार के अपराह्न 1:30 बजे कसवा गांव से अंतिम यात्रा निकाली गई.जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोग एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए.