लखीसराय: हलसी थाना से पोक्सो एक्ट मामले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने हलसी थाना परिसर से पोक्सो एक्ट के मामले में सिंहपुर गांव के रहने वाले जयप्रकाश सिंह के पुत्र शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है.जिसे बुधवार के अपराह्न 2 बजे लखीसराय कोर्ट भेज दिया गया.आरोपी को कैंदी गांव से कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा हलसी थाना लाया गया और सत्यापन के पश्चात उसकी गिरफ्तारी हुई. कांड संख्या 76/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.