लखीसराय: लखीसराय में युवक का अपहरण, सीसीटीवी में कैद घटना, पुलिस ने अपहृत को बरामद किया, 8 हिरासत में
लखीसराय के चितरंजन रोड में कार सवार बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर उसका अपहरण कर लिया.घटना बुधवार अपराह्न 9 बजे की है.पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.जिसमें देखा जा रहा है कि कैसे कुछ बदमाश एक युवक को पीटते हुए उसे जबरन कर पर बैठकर अपहरण करते हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत को बरामद कर लिया. 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.