लखीसराय: रामगढ़ प्रखंड के सतसंडा पहाड़ हनुमान मंदिर में मनाया गया रामोत्सव
रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के सतसंडा पहाड़ एवं रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के ही नोंनगढ़ पंचायत स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार की संध्या 4:40 पर लखीसराय विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा हनुमान मंदिर के प्रांगण परिसर में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान जय श्री राम के गगन भेदी नारे लगाए गए, उक्त मौके पर जिला मंत्री बंटी कुमार मौजूद रहे।