लखीसराय: बंशीपुर से शराबी गिरफ्तार, अभयपुर-मिल्की रोड से शराब तस्कर निरुद्ध
मेदनीचौकी पुलिस ने बंशीपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले राजेंद्र कुमार नामक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. इधर अभयपुर - मिल्की रोड से 20.5L महुआ चुलाई शराब के साथ देवघरा चंद्रटोला गांव की रहने वाले एक साइकिल सवार किशोर को पुलिस ने निरुद्ध किया है.मामले की प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार के अपराह्न 3 बजे दोनों व्यक्ति को पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया.