गांगड़तलाई: खाद वितरण को लेकर गमाना लैंप्स में विवाद, सुबह से कतार में खड़े किसानों को नहीं मिला खाद
ग्राम पंचायत कडदा के गमाना लैंप्स में खाद वितरण को लेकर किसानों और लैंप्स प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पिछले करीब पांच दिनों से लैंप्स में खाद का स्टॉक होने के बावजूद किसानों को पर्याप्त रूप से खाद नहीं मिलने से ग्रामीणों में पहले से ही नाराजगी थी।